पटना, 15 जनवरी 2026: भाजपा के संस्थापक सदस्य, अद्भुत संगठनकर्ता और बिहार में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की स्थापना करने वाले श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा जी की पुण्य स्मृति में आयोजित होने वाली श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा बक्सर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के विजेता व उपविजेता कप का अनावरण आज कैलाशपति मिश्रा सभागार, भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में हुआ।

अनावरण कार्यक्रम में भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय मंत्री बिहार सरकार श्री दिलीप जायसवाल जी, माननीय मंत्री बिहार सरकार प्रमोद चंद्रवंशी जी, माननीय मंत्री बिहार लखविंदर पासवान जी के कर-कमलों द्वारा कप का अनावरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू श्रीवास्तव जी, प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ की टीम, वरिष्ठ भाजपा नेता विंध्याचल पाठक, दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही (संयोजक भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर) एवं बक्सर जिला टीम के पदाधिकारी गण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें
- 14 वर्षीय चुलबुल कुमार दो दिनों से लापता, बाबा नगर के जासो पोखरा से सुबह 10 बजे घर से निकले थे, परिवार ने लोगों से मदद की अपील

- IESM द्वारा नव नियुक्त डॉक्टरों का सम्मान समारोह, पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य समस्याओं का त्वरित समाधान

- भागलपुर: घोघा थाना क्षेत्र के चर्चित लूटकांड का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक और आरोपी गिरफ्तार किया, अब कुल 8 अपराधी जेल में

यह प्रतियोगिता बक्सर जिले में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम पुराना भोजपुर हाई स्कूल मैदान में और समापन समारोह 31 जनवरी को किला मैदान बक्सर में होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देना, युवाओं को अनुशासित जीवन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की ओर प्रेरित करना है।

श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा जी को नमन करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके संगठन कौशल, समाज सेवा और खेल के प्रति समर्पण को याद किया। कार्यक्रम में सभी ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने और बक्सर में खेल संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
यह चैंपियनशिप न केवल खेल प्रतियोगिता है, बल्कि श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा जी की स्मृति को जीवंत रखने का एक सुंदर माध्यम भी है। बक्सर जिला में खेल प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
jansancharbharat.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए जनसंचार भारत को होम पेज पर जोड़ कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Discover more from Jansanchar Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









