मुंबई: जब इनोवेशन की बात होती है, तो अक्सर हमारे ज़ेहन में बड़ी कंपनियों, स्टार्टअप्स या तकनीक आधारित बिज़नेस मॉडल आते हैं। लेकिन इस बार एक साधारण ऑटो ड्राइवर ने सबको चौंका दिया है — वो भी बिना किसी ऐप, टेक्नोलॉजी या भारी-भरकम निवेश के। और हैरानी की बात यह है कि वह हर महीने ₹5 से ₹8 लाख रुपये तक की कमाई कर रहा है, वो भी बिना अपना ऑटो चलाए।

यह रोचक कहानी सामने आई है लिंक्डइन यूज़र राहुल रुपानी के पोस्ट के ज़रिए, जो हाल ही में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट के लिए मुंबई स्थित यूएस कॉन्सुलेट पहुंचे थे। वहां उन्हें बताया गया कि वे अपना बैग अंदर नहीं ले जा सकते और कोई लॉकर की सुविधा भी नहीं है।
जब वे फुटपाथ पर असहाय खड़े थे, तभी एक ऑटो ड्राइवर ने उनकी तरफ इशारा किया और कहा –
“सर, बैग दे दो। सेफ रखूंगा। मेरा रोज़ का है। ₹1,000 चार्ज है।”
राहुल ने पहले हिचकिचाते हुए यह ऑफर स्वीकार किया, लेकिन यही से उन्हें इस अनोखे बिजनेस मॉडल का पता चला।

क्या है इस ऑटो ड्राइवर का बिजनेस मॉडल?
- ऑटो ड्राइवर हर दिन यूएस कॉन्सुलेट के बाहर अपनी ऑटो पार्क करता है।
- वह लोगों को ₹1,000 प्रति बैग के हिसाब से बैग-कीपिंग सर्विस देता है।
- हर दिन लगभग 20-30 ग्राहक उसका यह सेवा लेते हैं।
- यानी ₹20,000 से ₹30,000 की दैनिक कमाई, और महीने में करीब ₹5 से ₹8 लाख रुपये!

और भी स्मार्ट प्लानिंग!
कानूनी रूप से वह ऑटो में 30 बैग नहीं रख सकता, इसलिए उसने एक स्थानीय पुलिसकर्मी से साझेदारी की है, जो एक छोटा लॉकर स्पेस चलाता है। ऑटो ड्राइवर बैग लेकर वहीं जमा करवा देता है।
पूरी तरह कानूनी, सुरक्षित और झंझट-मुक्त।
ऑटो ड्राइवर सिर्फ एक कन्वर्जन फनल की तरह काम करता है — ग्राहक लाता है और सेवा कनेक्ट करता है।
यह भी पढ़ें
- शातिर चोर और दो रिसीवर गिरफ्तार, विकास ज्वेलर्स व सर्वेश वर्मा की दुकान से सोने की चेन-लॉकेट बरामद

- बिहार राजनीति में नया मोड़: उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो का भाजपा में विलय प्रस्ताव, राज्यसभा सीट से जुड़ी चर्चाएं तेज

- बक्सर रेलवे स्टेशन पर चोरी का सामान बरामद: RPF ने सोने का लॉकेट और कैश के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

क्यों यह कहानी है प्रेरणास्पद?
इस कहानी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं। लोग इसे ‘Desi Shark Tank Idea’ कह रहे हैं। यह दर्शाता है कि समस्या का हल ढूंढने और सही जगह, सही समय पर मौजूद रहने से बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है।
यह मॉडल यह भी दिखाता है कि बिना टेक्नोलॉजी या स्टार्टअप जार्गन के भी प्रॉब्लम सॉल्विंग माइंडसेट से लाखों की कमाई की जा सकती है।
जहाँ एक ओर युवा टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स के पीछे भाग रहे हैं, वहीं यह ऑटो ड्राइवर सड़क किनारे खड़े होकर समस्या का हल पेश कर रहा है और लाखों कमा रहा है। यह कहानी भारतीय जुगाड़ और स्ट्रीट स्मार्टनेस का एक बेहतरीन उदाहरण है।
आपके पास भी कोई ऐसी स्थानीय कहानी है? शेयर कीजिए, शायद अगली प्रेरणा वहीं से निकले!
Discover more from Jansanchar Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.










