Header Banner for support us by sending some ammount to provide better news

काशी में श्रीमद्भागवत कथा का सातवां दिवस: सुदामा चरित्र और रुक्मिणी विवाह ने भक्तों को भावविभोर किया, बक्सर के श्रद्धालु भी शामिल

काशी के महामनापुरी कॉलोनी (हैदराबाद गेट) स्थित महालक्ष्मी इण्टरप्राइज में श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिवस पर आचार्य गोविन्द दूबे जी (वृन्दावन) के सानिध्य में सुदामा चरित्र और रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाए गए। रुक्मिणी को भक्ति स्वरूपा बताते हुए अनन्य प्रेम का महत्व समझाया गया। सुदामा प्रसंग पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। बक्सर से प्रकाश पाण्डेय, अभिषेक ओझा, अजय पांडेय, बब्लू पाण्डेय, कृष्णा चौबे सहित कई अतिथि पहुंचे। स्वामी परिपूर्णानन्द जी महाराज भी मौजूद रहे। मुख्य आयोजक अमित पाण्डेय और विजय जी (दुर्गा इन्फ्रासिटी एवं वैभव लक्ष्मी एसोसिएट) के प्रयासों से छप्पन भोग और प्रसाद वितरण हुआ। कल 16 मार्च को विशाल भंडारा होगा। कथा में योगेश्वर संवाद और हवन के साथ पूर्णाहुति हुई।

READ MORE

You cannot copy content of this page