बिहार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को बताया ‘दुर्गति यात्रा’, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा – नीतीश कुमार पश्चाताप करने निकले हैं

बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को ‘दुर्गति यात्रा’ बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के पिछड़ेपन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गिरते कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार नीतीश कुमार अब पश्चाताप करने निकले हैं। राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यवसाय शिथिल हैं। सरकारी योजनाओं में बंदरबांट और कमीशनखोरी चरम पर है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ सांप्रदायिक राजनीति करने वाले नीतीश अब जनता से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। डॉ. वर्धन ने कहा कि यात्रा बिहार की वास्तविक स्थिति को छिपाने का प्रयास है। बक्सर और भोजपुर में यात्रा के दौरान कांग्रेस ने विरोध जताया।

READ MORE

You cannot copy content of this page