रोटरी क्लब बक्सर ने सिखाई जीवन रक्षक सीपीआर तकनीक: 150 लोगों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

रोटरी क्लब बक्सर ने पीपीएच कैंप के तहत शनिवार को साबित खिदमत फाउंडेशन में सीपीआर ट्रेनिंग आयोजित की। लगभग 150 लोगों को हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में जीवन बचाने वाली तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. दिलशाद आलम और डॉ. मनीष कुमार ने संचालन किया, जिसमें 100 कंप्रेशन प्रति मिनट, 30:2 अनुपात और 6 सेमी गहराई जैसी जानकारी दी गई। क्लब पीपीएच कैंप के माध्यम से मेडिकल कैंप के अलावा ड्रग डी-एडिक्शन, स्कूल हेल्थ अवेयरनेस जैसे कार्यक्रम चला रहा है। आगे स्कूलों में ट्रेनिंग शुरू होगी, जिसमें संत मैरी स्कूल सेमरी, डुमरांव आदि शामिल होंगे। अभियान लगातार जारी रहेगा। डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि सही सीपीआर से हजारों जानें बच सकती हैं। समाज से भागीदारी की अपील की गई। कार्यक्रम में रोटरी पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

READ MORE
Rotary Club Buxar

Rotary Club Buxar: नई टीम की धमाकेदार एंट्री! डॉ. दिलशाद ने किया बड़ा ऐलान

Rotary Club, Buxar: रोटरी क्लब बक्सर 2025-26 की दूसरी क्लब असेंबली ने सामाजिक कार्यों और समुदाय सेवा के लिए नई ऊर्जा का संचार किया है। आगामी सत्र के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम और सचिव साहिल की अगुवाई में आयोजित इस बैठक में रोटरी की नई टीम ने 1 जुलाई 2025 से शुरू होने वाले सत्र…

READ MORE

You cannot copy content of this page