Banner Ads
chausa-yudh-maidan-inspection-sports-tourism-development-buxar

चौसा युद्ध मैदान को मिलेगा नया रूप: खेल और पर्यटन के लिए प्रखंड स्तरीय मैदान विकसित करने का निरीक्षण, साफ-सफाई पर सख्त निर्देश

चौसा (बक्सर) के ऐतिहासिक युद्ध मैदान को प्रखंड स्तरीय खेल मैदान बनाने के लिए गुरुवार को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी रवि बहादुर और उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक वत्स ने संयुक्त निरीक्षण किया। मैदान की प्रगति, साफ-सफाई और रख-रखाव की समीक्षा की गई। एजेंसी को नियमित संरक्षण व सफाई के सख्त निर्देश दिए, लापरवाही पर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी। निरीक्षण में नपं चौसा चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। इस कदम से चौसा में खेल और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

READ MORE

You cannot copy content of this page