Header Banner for support us by sending some ammount to provide better news

उड़ीसा में किसान आंदोलन के शांतिपूर्ण समर्थन पर गिरफ्तारियां, सांसद सुधाकर सिंह ने कहा – लोकतंत्र पर सीधा आघात

उड़ीसा के भुवनेश्वर में चल रहे किसान आंदोलन के शांतिपूर्ण समर्थन में शामिल होने पर सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों को उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुधाकर सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की आवाज को दबाना अन्यायपूर्ण है और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। किसान धान खरीद, लोन माफी, बिजली और पानी की मांग लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। सुधाकर सिंह और दिनेश जी को गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उड़ीसा में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। हजारों किसानों को बसों में भरकर जंगलों में छोड़ दिया गया। सुधाकर सिंह ने कहा कि वे लोकसभा में मुद्दा उठाएंगे और संयुक्त मोर्चा के साथ आंदोलन जारी रखेंगे।

READ MORE

You cannot copy content of this page