Header Banner for support us by sending some ammount to provide better news

आरपीएफ बक्सर ने दिखाई ईमानदारी की मिसाल, असम के यात्री को 2 लाख नगद और 30 हजार का सामान लौटाया

बक्सर में आरपीएफ ने ईमानदारी का शानदार उदाहरण पेश किया। ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस में छूटे दो ट्रॉली बैग और एक पिठू बैग में असम के 66 वर्षीय यात्री सब्बाज खान के दो लाख रुपये नगद (500 के नोटों में) और 30 हजार रुपये के कपड़े-दवाइयां थीं। आरा स्टेशन पर उतरने के कारण यात्री ट्रेन से छूट गए थे। दानापुर कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही निरीक्षक कुंदन सिंह की टीम ने तुरंत बैग सुरक्षित उतारे। यात्री की पहचान कर पोस्ट पर जांच के बाद सब कुछ सौंप दिया गया। यात्री ने टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उप निरीक्षक दिनेश चौधरी, विजेंद्र मुवाल, नंदलाल राम और आरक्षी बीके सिंह की तत्परता सराही गई। यह घटना रेल यात्रियों में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाती है।

READ MORE

You cannot copy content of this page