Header Banner for support us by sending some ammount to provide better news

कैमूर के भभुआ में Dee Hub Lifestyle Mall की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, विधायक भरत बिंद ने किया शुभारंभ

कैमूर जिले के भभुआ शहर में Dee Hub Lifestyle Mall की बिहार में तीसरी शाखा का उद्घाटन हुआ। विधायक भरत बिंद ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मौके पर स्थानीय नागरिक, व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि मॉल से भभुआ को विकास की नई गति मिलेगी और लोगों को सस्ते-उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े मिलेंगे। स्वामी शिव मुंद्रा ने बताया कि भभुआ सीमा क्षेत्र होने से किफायती कपड़ों की जरूरत थी, इसलिए यह शाखा खोली गई। मॉल से स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। बिजनेस डेवलपर सौम्या सरकार ने कहा कि स्वयं की फैक्ट्री से 80 प्रतिशत उत्पाद Dee Hub ब्रांड के हैं। मॉल से व्यापार और खरीदारी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

READ MORE

You cannot copy content of this page