Header Banner for support us by sending some ammount to provide better news

रोटरी क्लब बक्सर ने सिखाई जीवन रक्षक सीपीआर तकनीक: 150 लोगों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

रोटरी क्लब बक्सर ने पीपीएच कैंप के तहत शनिवार को साबित खिदमत फाउंडेशन में सीपीआर ट्रेनिंग आयोजित की। लगभग 150 लोगों को हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में जीवन बचाने वाली तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. दिलशाद आलम और डॉ. मनीष कुमार ने संचालन किया, जिसमें 100 कंप्रेशन प्रति मिनट, 30:2 अनुपात और 6 सेमी गहराई जैसी जानकारी दी गई। क्लब पीपीएच कैंप के माध्यम से मेडिकल कैंप के अलावा ड्रग डी-एडिक्शन, स्कूल हेल्थ अवेयरनेस जैसे कार्यक्रम चला रहा है। आगे स्कूलों में ट्रेनिंग शुरू होगी, जिसमें संत मैरी स्कूल सेमरी, डुमरांव आदि शामिल होंगे। अभियान लगातार जारी रहेगा। डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि सही सीपीआर से हजारों जानें बच सकती हैं। समाज से भागीदारी की अपील की गई। कार्यक्रम में रोटरी पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

READ MORE
free-cataract-operation-camp-kritpura-buxar-2025

कृतपुरा में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर: 15 हजार से अधिक मरीजों को मिली नई रोशनी, लक्ष्य 50 हजार

बक्सर के कृतपुरा गांव में रणछोड़ दास जी बापू चैरिटेबल हॉस्पिटल का नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर 15 दिसंबर से चल रहा है। अब तक 15 हजार से अधिक ऑपरेशन, लक्ष्य 50 हजार तक 31 मार्च। मैनेजिंग ट्रस्टी प्रवीण भाई वसाणी ने बताया कि अच्छे लेंस लगाकर पूरी तरह नि:शुल्क। सहयोगी को रहना-खाना, मरीज को कंबल, राशन, दवा, चश्मा, 100 रुपये किराया। दोनों आंखों का ऑपरेशन अलग-अलग महीने में। समाजसेवियों कल्लू राय, राघवेंद्र राय आदि ने सहयोग की अपील की। शिविर गरीबों के लिए वरदान।

READ MORE

You cannot copy content of this page