बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा ने की केंद्रीय और बिहार बजट 2026-27 की सराहना, विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बताया
भाजपा सदर विधायक आनंद मिश्रा और जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने अतिथि गृह बक्सर में केंद्रीय और बिहार बजट 2026-27 पर प्रेसवार्ता की। संचालन उमाशंकर राय ने किया। विधायक ने कहा कि केंद्रीय बजट (53.5 लाख करोड़) विकासोन्मुखी है और विकसित भारत का संकल्प मजबूत करता है। बिहार बजट 3,47,589 करोड़ का है, 2005 के 23 हजार करोड़ से 11 गुना अधिक, 14.9% विकास दर। चौथा कृषि रोडमैप, पांच एक्सप्रेस-वे, गरीबों के लिए आवास, महिलाओं को 50% आरक्षण, 1.56 करोड़ महिलाओं को सहायता, 1 करोड़ नौकरियां। जिला अध्यक्ष ने डबल इंजन सरकार की पहल की सराहना की। उपस्थित: पुनीत सिंह, लक्ष्मण शर्मा, दीपक पांडे, मिठाई सिंह।


