बक्सर जिला क्रिकेट संघ की AGM संपन्न, फरवरी से शुरू होगी जिला लीग, 7 से 12 तक क्लब रजिस्ट्रेशन
बक्सर जिला क्रिकेट संघ की AGM रविवार को संपन्न हुई। अध्यक्षता श्रीमती वर्षा पांडेय ने की। बैठक में क्रिकेट गतिविधियों को संगठित करने, ढांचा मजबूत करने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने पर निर्णय। क्लब पंजीकरण 7 से 10 फरवरी तक रामबाग कार्यालय से, फॉर्म 12 फरवरी तक जमा। फरवरी के दूसरे पखवाड़े से Under-16, Under-19, Under-23 और Senior वर्ग में जिला लीग शुरू। चयन प्रदर्शन आधारित, BCA को सूची भेजी जाएगी। उपाध्यक्ष विकाश रंजन ओझा, सचिव आनंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अक्षय सिंह सहित कई क्लब प्रतिनिधि उपस्थित। अध्यक्ष ने पारदर्शिता और समान अवसर पर जोर दिया। सचिव ने सहयोग की अपील की।


