Header Banner for support us by sending some ammount to provide better news

बक्सर जिला कांग्रेस ने लॉन्च किया नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम, जमीनी नेतृत्व तैयार करने का संकल्प

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी ने नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम का जिला स्तर पर शुभारंभ किया। अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि यह कार्यक्रम गांव-गांव से मजबूत, वैचारिक नेतृत्व तैयार करने का संकल्प है। युवाओं को राजनीतिक समझ, जनसंवाद और लोकतांत्रिक संघर्ष की ताकत दी जाएगी। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की बदहाली और महिलाओं की असुरक्षा पर सरकार की नीतियों की आलोचना की। कहा कि कांग्रेस संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा करती है। कार्यक्रम पारदर्शी और समावेशी है, हर वर्ग को समान अवसर। युवाओं, छात्रों, किसानों से जुड़ने की अपील। कार्यक्रम में कई नेता उपस्थित रहे।

READ MORE

You cannot copy content of this page