Header Banner for support us by sending some ammount to provide better news
buxar-sadar-anchal-dalal-caught-mutation-bribery

दाखिल-खारिज के नाम पर खुली वसूली: बक्सर सदर अंचल में दलाल रंगे हाथ पकड़ा गया

बक्सर सदर अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज के नाम पर वसूली करने वाला दलाल जदयू नेता द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया। शिकायत मिलते ही नेता मौके पर पहुंचे और परिसर में ही दलाल को धर लिया। घटना से अंचल में हड़कंप मच गया और प्रशासन को सूचना दी गई। मामले की जांच की बात कही जा रही है। इस घटना ने सरकारी दफ्तरों में दलाली और घूसखोरी की समस्या को उजागर कर दिया है। सरकार डिजिटल सेवाओं की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात उलट हैं। आम लोगों को साधारण कामों के लिए भी दलालों का सहारा लेना पड़ रहा है। अब सवाल है कि एनडीए सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा पाएगी या नहीं। प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

READ MORE
Buxar SDM dispute 2025

थप्पड़ और गाली से गूंजा बक्सर! SDM का वीडियो मचा रहा बवाल

बक्सर में एसडीएम ने आवास के सामने वाहन हटाने के दौरान कई लोगों को थप्पड़ मारे और गाली-गलौज की। नाथ बाबा मंदिर के पास हुई इस घटना की पूरी जानकारी पढ़ें।

READ MORE

You cannot copy content of this page