बकरीद 2025 बक्सर: शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में होगा पर्व, डीएम और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
बकरीद 2025 बक्सर में साम्प्रदायिक सौहार्द और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिला पदाधिकारी (डीएम) बक्सर, डॉ. विद्यानंद सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) बक्सर, शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में यमुना चौक से मॉडल थाना होते हुए ज्योति चौक तक फ्लैग मार्च निकाला।…



