बक्सर। प्रसिद्ध गणितज्ञ एवं शिक्षाविद् प्रोफेसर एस.के. मिश्रा की 82वीं जयंती (15 फरवरी 2026) को मातृ-छाया, प्रो. एस.के. मिश्रा फाउंडेशन, बक्सर में दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, कैरम प्रतियोगिता, वृक्षारोपण और श्रद्धांजलि सभा शामिल रही।

प्रथम दिन (14 फरवरी 2026) मेदांता हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रणव चटर्जी बक्सर के प्राचार्य प्रो. महेश दत्त सिंह ने की। मुख्य अतिथि आई.पी.एस. शैशव यादव रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो. कृष्ण कान्त सिंह (प्राचार्य, महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय) ने प्रो. एस.के. मिश्रा की स्मृति में जिला कैरम प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रो. मिश्रा के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि शैशव यादव ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेदांता की टीम ने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. श्रेयांस द्विवेदी के नेतृत्व में लगभग 138 लोगों की जांच की। CPR और मानसिक स्वास्थ्य जांच भी कराई गई।

दूसरे दिन (15 फरवरी 2026) मुख्य अतिथि बक्सर सदर विधायक श्री आनंद मिश्रा (पूर्व आई.पी.एस.) ने प्रो. एस.के. मिश्रा के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने समाहरणालय रोड का नामकरण प्रो. एस.के. मिश्रा पथ करने का वचन दिया। सभा की अध्यक्षता फाउंडेशन के सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि प्रो. कृष्णकांत सिंह और मेजर डॉ. पी.के. पांडे रहे। मेजर पांडे ने श्रीफल का पौधा रोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।
सभा में डॉ. भरत प्रसाद, डॉ. निर्मल कुमार सिंह, शंभुलाल जी ने प्रो. मिश्रा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व छात्र शिवचंद्र सिंह ने उन्हें अजातशत्रु कहा। मिलेनियम पब्लिक स्कूल के निदेशक भरत प्रसाद ने उनकी मुस्कान की तारीफ की। प्रो. मिश्रा के पुत्र निशित मिश्रा और डॉ. अमित मिश्रा ने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया। वार्ड पार्षद सिद्धू मियां ने भी समाहरणालय रोड का नाम प्रो. एस.के. मिश्रा पथ करने की मांग की।
मंच संचालन रोहतासवी साहब ने किया और प्रो. मिश्रा को युगपुरुष कहा। धन्यवाद ज्ञापन बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. निर्मल कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अगला कार्यक्रम उनके विद्यालय में हो और समाहरणालय मार्ग का नाम प्रो. एस.के. मिश्रा पथ होना चाहिए।

कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। फाउंडेशन ने कहा कि प्रो. मिश्रा की स्मृति में ऐसे कार्यक्रम निरंतर चलेंगे।
jansancharbharat.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए जनसंचार भारत को होम पेज पर जोड़ कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Discover more from Jansanchar Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












