चैनपुर स्टेट बैंक के पास भयानक सड़क हादसा: कूड़ासन ग्राम की निर्दोष महिला और मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
32 वर्षीय महिला रीता देवी और उनके साथ सवार चार वर्षीय मासूम बेटे छोटू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना न सिर्फ एक परिवार की जिंदगी बर्बाद कर गई, बल्कि स्थानीय लोगों के बीच ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही पर गुस्से की आग भी भड़का दी। लोग कह रहे हैं, “चलान काटने की फुर्सत तो मिल जाती है, लेकिन सड़कों पर जान बचाने का वक्त कब मिलेगा?”



