बक्सर। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित महर्षि विश्वामित्र वार्षिक खेलकूद महोत्सव-2026 के दूसरे दिन खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह छाया रहा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के तत्वावधान में अंतर-महाविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता (शैक्षणिक सत्र 2025-2026) का सफल आयोजन हुआ, जिसमें महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय की टीम ने डी.के. कॉलेज, डुमरांव को हराकर खिताब जीता। साथ ही, महाविद्यालय स्तरीय विभिन्न खेलों के सेमीफाइनल मुकाबले भी रोमांचक रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भूषण पाण्डेय के स्वागत से हुआ। प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। क्रीड़ा सचिव डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय ने विधिवत घोषणा की। सभी प्रतिभागी कतारबद्ध होकर राष्ट्रगान गाए और शपथ ली। मुख्य अतिथि सहित सभी ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और नारियल फोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

डॉ. आनंद भूषण पाण्डेय ने संबोधन में कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक सुदृढ़ता बढ़ाता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना का विकास भी करता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. सुभाष चन्द्र पाठक ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। ऐसे आयोजन प्रतिस्पर्धा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाते हैं। आयोजक सह-प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद को समान महत्व देता है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, निर्णायकों और छात्र स्वयंसेवकों का आभार जताया।
अंतर-महाविद्यालय खो-खो फाइनल में महर्षि विश्वामित्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। डी.के. कॉलेज की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने रणनीति और कौशल से विजेता का खिताब जीता। डी.के. कॉलेज उपविजेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। मैदान पूरे दिन तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।
यह भी पढ़ें
महाविद्यालय स्तरीय खेलकूद में सेमीफाइनल दौर रोमांचक रहा। ऊंची कूद, लंबी कूद (महिला/पुरुष), गोला फेंक (महिला/पुरुष), बैडमिंटन (महिला/पुरुष), 100 मी., 200 मी., 400 मी. और 800 मी. दौड़ के मुकाबले सम्पन्न हुए। खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक आकर्षित रहे।
समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. भरत कुमार, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. अर्चना राय, डॉ. छाया चौबे, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. प्रिती मोर्या, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. सुमन श्रीवास्तव, डॉ. इसरार आलम, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. सिमा कुमारी, डॉ. अर्चना पांडे, विनायक दत पाठक, चिन्मय प्रकाश झा, राजीव रंजन कुमार, अमित कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार पाठक, सुनील कुमार, अनिल कुमार, सुमित कुमार पाठक, भोला, राजू सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

कल तीसरे दिन फाइनल मुकाबलों के साथ समापन सत्र और पुरस्कार वितरण समारोह होगा। यह महोत्सव छात्रों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और शारीरिक-मानसिक विकास सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। आयोजकों ने सभी का सहयोग सराहा और सफल समापन की उम्मीद जताई।
jansancharbharat.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए जनसंचार भारत को होम पेज पर जोड़ कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Discover more from Jansanchar Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








