बक्सर, 16 दिसंबर 2025: अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को संस्थापक स्वर्गीय दिलीप पाठक की स्मृति में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दिलीप पाठक मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक, प्राचार्या सुषमा कुमारी और मुख्य अतिथियों द्वारा स्वर्गीय दिलीप पाठक की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली छात्रा दीक्षा कुमारी ने खेल मशाल प्रज्वलित की। इसके बाद प्रेम कुमार पाठक ने अतिथियों के साथ गुब्बारों का गुच्छा आसमान में छोड़कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।

पहले दिन प्री-नर्सरी से कक्षा सातवीं तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, टग ऑफ वॉर, बिस्किट रेस, म्यूजिक बॉल रेस, रिंग बॉल रेस, वॉलीबॉल जैसी रोचक प्रतिस्पर्धाएं देखने को मिलीं। बच्चों ने जोश और अनुशासन के साथ प्रदर्शन किया। प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में खेलने और खेल भावना अपनाने की सलाह दी। साथ ही विद्यालय के उन छात्रों का जिक्र किया, जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। इससे नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, साहस और ऊर्जा का विकास होता है। शिक्षा के साथ खेल भावना का विकास ही आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण करता है।
यह भी पढ़ें

पूरे दिन चले मुकाबलों में राघवन तिवारी, शिवांश सिंह, रुद्र नारायण, वैष्णवी सिंह, देव ओझा, राजवीर जायसवाल, संध्या कुमारी, सृष्टि, राधा प्रिया, आर्यन हुसैन, प्रियांशी, दिव्यांश चौबे, स्वस्तिक, हार्दिक, श्रेया, अक्सा अहमद, यशराज, राम कृष्ण, उत्कर्ष, अर्णव, प्रिंस कुमार, द्विती, राज लक्ष्मी सहित कई छात्रों ने पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए। मुख्य अतिथियों में एप्टेक एवं स्मृति कॉलेज के निदेशक डॉ. रमेश कुमार राय, शिक्षक राम बिहारी सिंह, इंडो अमेरिकन स्कूल के निदेशक सुदीप प्रताप सिंह, व्यवसायी संजय मिश्र, तनिष्क प्रतिष्ठान के ऑनर दीपक पाण्डेय, पंकज मानसिंहका, आशुतोष अस्थाना, राजीव श्रीवास्तव, प्रभात, दीपक जायसवाल, प्रकाश, रतन केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट बच्चों के लिए उत्साह और ऊर्जा का पर्व है। प्रेम कुमार पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ टीम स्पिरिट भी जगाते हैं। डॉ. प्रदीप कुमार पाठक ने बताया कि अगले दो दिन भी विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी। विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है, और सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
jansancharbharat.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए जनसंचार भारत को होम पेज पर जोड़ कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Discover more from Jansanchar Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













