बक्सर: बक्सर के बाजार समिति परिसर स्थित बिहार राज्य गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में रविवार को महिला जवानों के लिए नवनिर्मित पुलिस बैरक का भव्य उद्घाटन किया गया। यह बैरक स्व. मातृशक्ति नर्बदा देवी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में समर्पित की गई है। उद्घाटन समारोह गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ और यह कार्यक्रम गरिमामय माहौल में पूरा हुआ।

उद्घाटन समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय और गृह रक्षा वाहिनी के कमांडेंट विनोद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बैरक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों ने स्व. मातृशक्ति नर्बदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

बैरक का निर्माण बाजार समिति के पास पैथोलेब के प्रोपर्टी डीलर डॉ. हनुमान प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में कराया गया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि स्व. नर्बदा देवी की 100वीं जयंती को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से इस बैरक का निर्माण किया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य महिला पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना और समाज में उनकी स्थायी भूमिका को मजबूत करना है। डॉ. अग्रवाल ने यह भी बताया कि इससे पहले उन्होंने शहर में पुलिस कर्मियों के लिए तीन अन्य बैरकों का निर्माण करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य उनके परिवार की समाज सेवा के प्रति समर्पण का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें
- मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर बक्सर में सख्त ट्रैफिक प्लान, सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

- बक्सर में महिला जवानों के लिए नई पुलिस बैरक का उद्घाटन, स्व. मातृशक्ति नर्बदा देवी की 100वीं जयंती पर समर्पित

- बिहार दिवस पर बक्सर में भव्य मैराथन: “रन फॉर फिट बक्सर” से स्वास्थ्य और एकता का संदेश

कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारी अंगद सिंह, अनुराग पांडेय, डॉ. श्रवण तिवारी, सुरेश संगम, संतोष गोभील, रुचि, डोलासी, अभिषेक बंसल, गोपाल अग्रवाल, डॉ. देवकरण प्रसाद, डॉ. श्वेत प्रकाश, अमरनाथ प्रसाद, मंगतू अग्रवाल, मुरारी लोहिया, सुभाष गोयल, अशोक प्रजापति, राजेश वर्मा, सुधा अग्रवाल और सुनील कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान सभी अतिथियों ने बैरक का अवलोकन किया और महिला जवानों के लिए बनाई गई सुविधाओं की सराहना की। यह आयोजन न केवल स्व. मातृशक्ति नर्बदा देवी के सम्मान को नई ऊंचाई देने वाला रहा, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को भी मजबूती से स्थापित करता है।
jansancharbharat.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए जनसंचार भारत को होम पेज पर जोड़ कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Discover more from Jansanchar Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









