Header Banner for support us by sending some ammount to provide better news

बक्सर में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, ब्लड बक्सर ने लगाया रक्तदान शिविर, 16 युवाओं ने किया रक्तदान

Join Now
Subscribe

बक्सर। पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की याद में ब्लड बक्सर ने 16 फरवरी 2026 को रेड क्रॉस भवन, पुलिस चौकी बक्सर में रक्तदान महादान जीवनदान शिविर का आयोजन किया। शिविर के साथ ही आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति और घरेलू उपचार की ओर युवा पीढ़ी को आकर्षित करने का अभियान भी चलाया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में 16 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

Advertisements

शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद धीरज जी (वाराणसी), समाजसेवी ओम जी यादव और अशोक श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में वैद धीरज जी ने युवाओं को आयुर्वेद और घरेलू उपचार की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में आयुर्वेद की उपयोगिता बहुत अधिक है। यह न केवल रोग निवारण करता है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग भी दिखाता है। वैद जी ने युवाओं के साथ चर्चा की और उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया।

Join Now
Advertisements

रक्तदान करने वाले 16 रक्तवीरों में रवि शंकर शर्मा, राजा बाबू, अनमोल अग्रवाल, अंकित जयसवाल, संतोष शंकर देशमुख, राकेश कुमार, विकास चौधरी, प्रमोद सिंह, अनिल शर्मा, शमी शर्मा, आदित्य जयसवाल, अमर कुमार शर्मा, विश्वामित्र शर्मा, आकाश केशरी और आसुतोष सिंह शामिल रहे। ब्लड बक्सर के संचालक प्रियेश ने बताया कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है, कैंसर का जोखिम घटता है और शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है। रक्तदान से पहले और बाद में रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, हीमोग्लोबिन और संक्रमण जांच (एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी, सिफिलिस) निःशुल्क की जाती है। यह जांच रक्तदाता के स्वास्थ्य की स्थिति बताती है। साल में 1-2 बार रक्तदान से स्वास्थ्य की नियमित जांच हो जाती है।

Advertisements
Web Hosting by Hostinger

ब्लड बक्सर के नसीम नायक ने बताया कि एक रक्तदान से किसी की जान बच सकती है और चिकित्सा में सहायता मिलती है। यह जरूरतमंदों को जीवन रेखा प्रदान करता है। इस माह का यह पहला शिविर था। भारत सरकार के नेशनल ब्लड डोनेशन ड्राइव के समर्थन में अगला शिविर 28 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। इच्छुक युवा-युवतियां रजिस्ट्रेशन के लिए 8804433322 पर संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन लिंक का उपयोग कर सकते

Advertisements

उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ब्लड बक्सर प्रत्येक माह रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करता है। “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” के तहत शुभ अवसरों पर रक्तदान की परंपरा शुरू की गई है, ताकि ब्लड बैंक में खून की कमी पूरी हो सके। शिविर को सफल बनाने में इंद्रलोक वाणी का विशेष सहयोग रहा। रक्तदाताओं को ब्लड बक्सर की ओर से मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Follow Us
Advertisements

शिविर को सफल बनाने में नसीम नायक, कुमार गौरव, सुमेघा कुमारी, निशा कुमारी, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, अनुराग कुमार, चंदन कुमार और अवधेश जी का योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements

Discover more from Jansanchar Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

You cannot copy content of this page

Discover more from Jansanchar Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading