बक्सर, 15 जनवरी 2026: जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची में यौनजनित संक्रमण (सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन) के लक्षण पाए गए हैं। पटना एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ने शौच साफ करने के दौरान निजी अंगों में असामान्य लक्षण देखे। इसके बाद परिवार उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना एम्स रेफर किया गया। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच में ऐसे संक्रमण के संकेत पाए, जो सामान्यतः संक्रमित पुरुष के संपर्क में आने पर महिलाओं में देखे जाते हैं। इतनी कम उम्र में इस तरह का संक्रमण चिकित्सकीय दृष्टि से असामान्य माना जा रहा है। एम्स प्रशासन ने रिपोर्ट संबंधित प्रशासन को भेजी।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बच्ची के पिता में भी उसी प्रकार के संक्रमण की पुष्टि हुई है। पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में मेडिकल, सामाजिक और पारिवारिक तथ्यों की वैज्ञानिक जांच जरूरी होती है।
यह भी पढ़ें
- 14 वर्षीय चुलबुल कुमार दो दिनों से लापता, बाबा नगर के जासो पोखरा से सुबह 10 बजे घर से निकले थे, परिवार ने लोगों से मदद की अपील

- IESM द्वारा नव नियुक्त डॉक्टरों का सम्मान समारोह, पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य समस्याओं का त्वरित समाधान

- भागलपुर: घोघा थाना क्षेत्र के चर्चित लूटकांड का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक और आरोपी गिरफ्तार किया, अब कुल 8 अपराधी जेल में

मामले की सूचना 7 जनवरी को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दी गई थी। इसके बाद एम्स रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर बिंदु से जांच हो रही है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
महिला थाना की टीम कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र पहुंचकर परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बच्ची की मां ने फिलहाल पिता पर सीधे आरोप लगाने से इनकार किया है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।

फिलहाल बक्सर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और मेडिकल विशेषज्ञों के समन्वय से पूरी जांच चल रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्ची की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। जांच पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही है।
jansancharbharat.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए जनसंचार भारत को होम पेज पर जोड़ कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Discover more from Jansanchar Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









