Header Banner for support us by sending some ammount to provide better news

रोमांचक फाइनल में पटना ने फैज एकादश बक्सर को 13 रनों से हराया, 20वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट का खिताब जीता

20th-faiz-memorial-cricket-final-patna-wins-buxar
Join Now
Subscribe

बक्सर, 16 जनवरी 2026: किला मैदान पर गुरुवार को 20वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में पटना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फैज एकादश बक्सर को 13 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता पटना को ट्रॉफी के साथ 1,01,000 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता फैज एकादश बक्सर को 51,000 रुपये की राशि मिली।

मैच का उद्घाटन थल सेना दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संघ के पूर्व सैनिकों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बल्ले से गेंद हिट करके किया। राष्ट्रगान के बाद पिंटू सिंघानिया की भव्य आतिशबाजी ने मैदान को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया।

Join Now
Advertisements
Advertisements

टॉस जीतकर फैज एकादश बक्सर के कप्तान फरह अंसारी ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते पटना की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में 9 विकेट खोकर 176 रन बनाए। पटना की ओर से ऋषभ रंजन ने 38 रन, हर्ष राज ने 33 रन, आदित्य राज ने 26 रन और ऋषभ ने 18 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। बक्सर की गेंदबाजी में फरह अंसारी और अंकित ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कुंदन, विकास और अर्णव को एक-एक सफलता मिली।

Advertisements

177 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी फैज एकादश बक्सर की टीम 21 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। बक्सर की ओर से पंकज वर्मा ने सर्वाधिक 33 रन, कुंदन ने 30 रन, अंकित राज ने 29 रन और प्रकाश ने 27 रन बनाए। पटना की गेंदबाजी में आदित्य अरुण ने तीन विकेट झटके, शशीम राठौर ने दो विकेट लिए, जबकि पवन, मनीष और कुंदन को एक-एक विकेट मिला।

Advertisements

इस तरह पटना ने 13 रनों से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब जीता। पुरस्कार वितरण में डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने डॉ. गांगेय राय और डॉ. तनवीर फरीदी के साथ विजेता पटना को ट्रॉफी एवं 1,01,000 रुपये प्रदान किए। राजपुर विधायक संतोष निराला ने डॉ. सुजीत कुमार के साथ उपविजेता बक्सर को ट्रॉफी और 51,000 रुपये दिए। दोनों विधायकों ने स्वर्गीय फैज अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित की और आयोजन समिति को बधाई दी।

Follow Us
Advertisements

व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द मैच आदित्य अरुण को, मैन ऑफ द सीरीज शशीम राठौर को, बेस्ट बैटर अंकित राज को, बेस्ट बॉलर फरह अंसारी को, बेस्ट फील्डर शशीम राठौर को और बेस्ट विकेटकीपर प्रकाश को ट्रॉली बैग सहित अन्य पुरस्कार दिए गए। जूनियर खिलाड़ियों, मीडिया कर्मियों और कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

Advertisements

मैच में अंपायर राजेश कुमार यादव और संजीव तिवारी ने भूमिका निभाई। कमेंट्री विक्की जायसवाल और अनुराग श्रीवास्तव ने की। स्कोरर अमन फरीदी और नारायण रहे। आयोजन के दौरान डॉ. सीएम सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. तनवीर फरीदी, श्रवण तिवारी, संजय राय, नियमतुल्लाह फरीदी, ओम जी यादव, डॉ. सुहेल अहमद, डॉ. दिलशान अहमद, पप्पू चौबे, सुरेश अग्रवाल, सेठ छन्नूलाल सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।

Advertisements

यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर खेल को बढ़ावा देने का माध्यम बनी। फाइनल का रोमांच दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगा।


Discover more from Jansanchar Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

You cannot copy content of this page

Discover more from Jansanchar Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading